Back to News

छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा ख़िलाते टिकेश्वर गिरफ्तार , मोबाईल और नगदी जप्त

छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा ख़िलाते टिकेश्वर गिरफ्तार , मोबाईल और नगदी जप्त

रायपुर 20 अप्रैल 2025 - IPL मैच में किकेट सट्टा खिलाते एक सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दअरसल खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि खमतराई चौक के पास एक व्यक्ति मोबाईल के माध्यम से किक्रेट मैच दिखाकर सट्टा खिला रहा है। जिस पर खमतराई पुलिस टीम टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर एक सटोरिया जो अपना नाम टिकेश्वर चन्द्राकर पिता स्व. रामकुमार चन्द्राकर उम्र 21 वर्ष निवासी धनलक्ष्मी नगर भनपुरी का होना बताया जिसे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ओप्पो मोबाईल फोन एवं नगद रकम 1000 /- रूपये जप्त किया गया।

सटोरिया टिकेश्वर चन्द्राकर विरूद्ध थाना खमतराई में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।