Back to News

छत्तीसगढ़ - दो भाई अंधी बहन को एक साल तक बनाते रहे हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

छत्तीसगढ़ - दो भाई अंधी बहन को एक साल तक बनाते रहे हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

अंबिकापुर 27 अगस्त 2025 - सरगुजा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. भाइयों ने दृष्टिहीन नाबालिग बहन के साथ घिनौनी करतूत की है. आरोपी एक साल तक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाते रहे. पेट में दर्द और उभरपन के बाद इसका खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, गांव के दो ममेरे भाइयों ने दृष्टिहीन नाबालिग बहन के साथ एक साल तक दुष्कर्म किया. जब पीड़िता को पेट में दर्द और उभारपन महसूस हुआ, तब उसने अपने माता-पिता को आपबीती बताई. जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी लगभग ढाई महीने से फरार है. वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280