Back to News

छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी

छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी

रायगढ़ 12 मार्च 2026 -  नगर निगम वार्ड क्रमांक 02 क़ी महिला पार्षद नेहा देवांगन की सुसाइड की कोशिश से हड़कंप मच गया है। उन्होंने घर में रखे फिनायल का सेवन कर लिया है। नेहा देवांगन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दाखिल कराया गया था, हालांकि उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस पूरे मामले को लेकर सूत्रों ने बताया है कि, नेहा देवांगन ने यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया है। बहरहाल मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। जल्द ही नेहा और उनके परिजनों से पुलिस इस प्रकरण पर पूछताछ कर सकती है।

बता दें कि, नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद हैं। वह भाजपा संगठन में भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

JSR