बिलासपुर 25 अगस्त 2025 - नर्सिंग कॉलेज में सिलेक्शन नहीं होने पर तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती आत्महत्या के लिए रामसेतु के रेलिंग पर चढ़ गई। युवकों ने बातचीत में उलझाकर उसे किसी तरह रेलिंग से खींच लिया। युवती को सरकंडा पुलिस के हवाले किया गया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
सरकंडा टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। युवती नर्सिंग कालेज में एडमिशन लेना चाहती थी। इसमें उसका सिलेक्शन नहीं हो पाया। इसके कारण युवती परेशान थी। इसी कारण वह शनिवार की देर रात रामसेतु के पास पहुंच गई।
युवती नदी में छलांग लगाने के लिए पुल के रेलिंग पर चढ़ गई। तभी वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। युवकों ने उसे बातचीत में उलझाया। साथ ही इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान ही एक्टिवा सवार युवक वहां पहुंचा। उसने गाड़ी खड़ी कर पीछे से युवती को पकड़ लिया। उसे रेलिंग से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में अब तक किसी गंभीर घटना की जानकारी नहीं मिली है।
महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है
संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280