Back to News

छत्तीसगढ़ - महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला , कांग्रेसियो पर हमला करने का आरोप

छत्तीसगढ़ - महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला , कांग्रेसियो पर हमला करने का आरोप

सूरजपुर 06 मार्च 2025 - इस वक्त सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान हंगामा हो गया जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला कर दिया। मामला ओडगी जनपद पंचायत का है।

यहां गुरुवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की गई। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला कर दिया।

इस हमले में वह और उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक किसी भी ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है।