Back to News

छत्तीसगढ़ - तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर से गिरा युवक , दबकर मौके पर ही हुई मौत

छत्तीसगढ़ - तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर से गिरा युवक , दबकर मौके पर ही हुई मौत

रायगढ़ 30 मई 2025 - रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक ईंट लेने जाने के लिए ट्रैक्टर में बैठा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर से वह गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम छातासराई में रहने वाला बलीराम भगत (40) शुक्रवार दोपहर में सूरजभान के ट्रैक्टर में सवार होकर ईंट लेने जा रहा था। ट्रैक्टर को ललित भगत चला रहा था। बलिराम इंजन के पास ड्राइवर ललित भगत के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान बलीराम ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और ट्रॉली के चक्के की चपेट में आ गया। इससे उसके पैर और सिर में गंभीर चोट पहुंची।

इसके बाद बलीराम को इलाज के लिए लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106 (1)- BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।