Back to News

सक्ती के आकस्मिक दौरे पर आए CM साय ने करिगांव में की सौगातों की बौछार , की यह घोषणाएं

सक्ती के आकस्मिक दौरे पर आए CM साय ने करिगांव में की सौगातों की बौछार , की यह घोषणाएं

सक्ती 05 मई 2025 - सुशासन तिहार के पहले दिन आकस्मिक दौरे पर सक्ती जिले के करिगांव पहुंचे सीएम साय ने सौगातों का पिटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने नया पंचायत भवन के निर्माण से लेकर मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणाएं की है। सीएम साय ने की ये घोषणाएं..

01 - करिगांव में बनेगा नया पंचायत भवन

02 - सप्ताह में एक दिन करिगांव में लगेगा पटवारी कार्यालय

03 - गांव में अवैध कब्जे पर होगी कार्रवाई

04 - देवी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से शुरू हो गया है। यह विशेष अभियान 31 मई तक चलेगा, जिसके तहत CM विष्णुदेव साय राज्यभर में आकस्मिक दौरे पर रहेंगे। सोमवार सुबह जानकारी सामने आई कि मुख्यमंत्री आज से किसी भी जिले में बिना पूर्व सूचना के पहुंच सकते हैं और वहां आमजन से सीधा संवाद करेंगे।

वे समाधान शिविरों में शामिल होकर सरकार की योजनाओं पर लोगों से फीडबैक भी लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को गोपनीय रखा गया है। शीर्ष स्तर के अधिकारियों को छोड़कर किसी को भी उनके दौरे की जानकारी नहीं होगी।