Back to News

छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर 07 नवंबर 2025 - छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया कि राज्यभर में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। इसका असर सबसे पहले दक्षिणी छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर संभाग में दिखाई देगा और धीरे-धीरे इसका असर मध्य व उत्तरी हिस्सों तक पहुंचेगा।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने लगी हैं, जिसका सीधा प्रभाव राज्य के मौसम पर पड़ रहा है। तापमान में गिरावट के साथ सुबह और देर शाम ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन के समय हल्की धूप देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं, प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो ठंड के बढ़ते कदमों की ओर इशारा करता है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट के इस दौर में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियाँ भी बढ़ सकती हैं।