Back to News

सर्विस रायफल से गोली मार कर आरक्षक ने की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

सर्विस रायफल से गोली मार कर आरक्षक ने की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

इंदौर 05 जुलाई 2025 - इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाने के कांस्टेबल अनुराग ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कांस्टेबल ने अपने निजी रूम में यह किया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है, अनुराग की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया है। एसीपी शिवेंदु जोशी ने घटना की पुष्टि की है। घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।