Back to News

बार बार समझाने के बाद भी पत्नी नही आ रही थी अवैध संबंध से बाज , नाराज पति ने काट दिया..

बार बार समझाने के बाद भी पत्नी नही आ रही थी अवैध संबंध से बाज , नाराज पति ने काट दिया..

हरदोई 20 जून 2025 - उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है, जहां पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पति ने अपने दांतों से काटकर उसकी नाक अलग कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था, जिससे मिलने वह उसके घर गई थी। जिसे उसके पति ने देख लिया फिर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान पति ने अपने दांतों से उसकी नाक काट दी। मामला हरियावा थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, पूजा देवी की शादी करीब 10 साल पहले राम खेलावन नामक व्यक्ति से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। राम खेलावन को अपनी पत्नी के सुशील कुमार से संबंधों की जानकारी पहले से थी और वह बार-बार पत्नी को समझाने की कोशिश करता था। लेकिन पूजा देवी अपने प्रेमी से संबंध तोड़ने को तैयार नहीं थी। घटना वाले दिन बुधवार को पूजा देवी अपने प्रेमी सुशील कुमार के घर मिलने गई थी। जब पति रामखेलावन को इसकी जानकारी मिली तो वह भी वहां पहुंच गया।

उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की और घर वापस चलने के लिए कहा। लेकिन पत्नी के मना करने पर पति अपना आपा खो बैठा और गुस्से में आकर उसने सबके सामने पत्नी की नाक अपने दांतों से काट डाली। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।