Back to News

महिला पुलिस आरक्षक प्रिया यादव ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

महिला पुलिस आरक्षक प्रिया यादव ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर 04 दिसम्बर 2025 - इंदौर की DRP लाइन में पदस्थ महिला कांस्टेबल प्रिया यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एरोड्रम थाना इलाके के शुभम नगर में रहती थी।

जानकारी के मुताबिक प्रिया यादव को पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला कांस्टेबल प्रिया यादव के आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं।