Back to News

पहले महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो , फिर ब्लैकमेल कर एक साल तक लूटी इज्जत

पहले महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो , फिर ब्लैकमेल कर एक साल तक लूटी इज्जत

अलवर 26 जून 2025 - राजस्थान में अलवर जिले के बहतूकलां थाना क्षेत्र में महिला से एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने FIR दर्ज होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया था. वह उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक उसे ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा।

थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि अशोक गुर्जर ने महिला के नहाते समय उसके अश्लील वीडियो बना लिया था. इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वो लगातार एक साल तक उसका बलात्कार करता रहा। उन्होंने बताया किदिन पहले 12 जून को आरोपी महिला के घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस बार महिला ने शोर मचा दिया।

पीड़िता परिजनों के साथ बहतूकलां देवी धौलागढ़ थाना पहुंची और मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए जांच शुरू की. गांव जटवाड़ा के समीप मुखबिर की सूचना पर आरोपी अशोक गुर्जर को गिरफ्तार भी कर लिया गया. पुलिस ने अशोक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।