Back to News

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी , इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो और ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी , इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो और ऑरेंज अलर्ट

रायपुर 07 जून 2025 - छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रीय हो चुका है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के 75 प्रतिशत हिस्सों में पिछले 15 दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में भी पिछले चार-पांच दिनों से झमाझम बारिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी क्षेत्रों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती हैं।

वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, कोरबा, जांजगीर - चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।