Back to News

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी , पहली बार जारी हुआ बारिश का रेड अलर्ट

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी , पहली बार जारी हुआ बारिश का रेड अलर्ट

रायपुर 10 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज के लिए भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। प्रदेश में कई जिलों में मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए रायपुर स्थित मौसम केंद्र ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं कुछ जिलों में ग्रीन अलर्ट भी जारी किया गया है।

प्रदेश के तीन जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़ , बलौदाबाजार , महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, दुर्ग और राजनांदगांव में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर, बेमेतरा, बालोद, कवर्धा , बिलासपुर, मुंगेली, जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), कोरबा, जशपुर, बलरामपुर , सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ -चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, नारायणपुर, बीजापुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है।