Back to News

इधर पति जेल में काट रहा था सजा और उधर दोस्तो ने पत्नी के साथ कर दिया कांड, जब पति जेल से बाहर आया तब..

इधर पति जेल में काट रहा था सजा और उधर दोस्तो ने पत्नी के साथ कर दिया कांड, जब पति जेल से बाहर आया तब..

सागर 07 जनवरी 2026 -  सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र से 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद उसके पति के दोस्त सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने बताया कि उसका पति कुछ समय पहले किसी मामले में जेल गया था। इसी दौरान उसके पति का दोस्त देवा विश्वकर्मा (26 वर्ष) जो उसके घर पर पहले से आता-जाता था उसे किसी काम का बहाना देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों प्रकाश और रवि अहिरवार के कमरे में दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे करीब तीन दिन तक उसी कमरे में रखे रहे। महिला मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। जब उसका पति जेल से बाहर आया, तो महिला ने सारी आपबीती उसे बताई।

इसके बाद पति अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने देवा विश्वकर्मा और उसके सहयोगी रवि एवं प्रकाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।