Back to News

पत्नी के देह ब्यापार करने से इनकार करने पर हैवान बना पति , प्रायवेट पार्ट में मारा चाकू

पत्नी के देह ब्यापार करने से इनकार करने पर हैवान बना पति , प्रायवेट पार्ट में मारा चाकू

जमशेदपुर 30 अगस्त 2025 - जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के गोलमुरी के टुइलाडुंगरी में एक पत्नी को देह व्यापार से मना करना इतना भारी पड़ा कि पति हैवान बन गया। पति ने उसे बंधक बनाकर उसके प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार को पीड़िता गोलमुरी थाना पहुंची और लिखित शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि उसने तीन साल पहले आकाश कांत लाल से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका पति और ससुराल वाले देह व्यापार के धंधे में लिप्त हैं। हाल ही में पति ने चाईबासा ले जाकर जबरन देह व्यापार कराने का दबाव डाला। इनकार करने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

उसने चाकू से उसके चेहरे, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दिया। किसी तरह पीड़िता वहां से भागकर सोनारी स्थित मायके पहुंची और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को वह अपने परिजनों के साथ गोलमुरी थाना पहुंची और पति व सास-ससुर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज। की।

उसने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।