Back to News

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का तबादला , बदले गए दो जिलों के कलेक्टर

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का तबादला , बदले गए दो जिलों के कलेक्टर

रायपुर 05 मार्च 2025 - छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म होते ही IAS अधिकारियों के तबादले होने शुरू हो गए है। आज दोपहर भी कई IAS अफसरों का तबादला किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं।

राज्य शासन ने विशेष सचिव अभिजीत सिंह को दुर्ग का नया कलेक्टर नियुक्त किया है, वहीं रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर बनाया गया है।

बता दें कि दुर्ग कलेक्टर रही ऋचा प्रकाश और धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है। उनकी जगह पर नए कलेक्टरों की नियुक्ती की गई है।