Back to News

जांजगीर चाम्पा - तत्कालीन CMO सहित 05 कर्मचारी सस्पेंड , इस मामले में हुई कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा - तत्कालीन CMO सहित 05 कर्मचारी सस्पेंड , इस मामले में हुई कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा 06 मार्च 2025 - जांजगीर चाम्पा जिले में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। नगर पालिका के तत्कालीन CMO सहित 5 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। DMF की राशि लगभग 2 करोड़ 13 लाख की गंभीर अनियमितता के मामले में ये कार्रवाई हुई है। 

अनियमितता को लेकर अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुद्दा उठाया था। भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शांति भारते को भी नोटिस जारी किया गया था।नगरपालिका अकलतरा का मामला है।

तत्कालीन नगरपालिका सीएमओ सौरभ तिवारी, अशोक कंवर ,भुनेश साहू ,अमर दीप विश्वकर्मा लेखापाल अकलतरा,अजय शर्मा को दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है।