Back to News

जांजगीर चाम्पा - गाँजा तस्करी करते आरक्षक चंद्रशेखर साहू गिरफ्तार, लाखो का गाँजा और कार जप्त

जांजगीर चाम्पा - गाँजा तस्करी करते आरक्षक चंद्रशेखर साहू गिरफ्तार, लाखो का गाँजा और कार जप्त

जांजगीर चाम्पा 05 जनवरी 2026 - जांजगीर जिला पुलिस ने नए साल में बड़ी कार्यवाही करते हुए महज 05 दिन के भीतर 03 अलग अलग मामलों में  10 लाख 73 हजार कीमत की 23 किलो गांजा के साथ एक नाबालिग बालक सहित 05 आरोपियों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले में महासमुंद का एक पुलिस आरक्षक भी शामिल था
आरक्षक के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक कार तथा पूर्व में 02 बाईक भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक शिवरीनारायण पुलिस ने 05 जनवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी चंद्रशेखर साहू निवासी सलखंड थाना बसना जिला महासमुंद (आरक्षक) एवं सहयोग करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा।

जिसके कब्जे से 15 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मुख्य आरोपी आरक्षक चंद्रशेखर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं प्रकरण में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।