Back to News

जांजगीर चाम्पा - घर मे सो रहे दशरथ बंजारे की बेरहमी से हत्या , पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा - घर मे सो रहे दशरथ बंजारे की बेरहमी से हत्या , पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा 09 मार्च 2025 - इस वक्त बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम ठड़गाबहरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहाँ में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। हत्या का कारण अज्ञात है बलौदा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आज सुबह जब सात बजे जब घरवालों ने देखा कि रोज सुबह उठने वाले दशरथ बंजारे पिता सखा राम बंजारे उम्र 54 साल नहीं उठे हैं तो पत्नी उन्हें उठाने उनके कमरे में गई। जब वह कमरे में गई तो दशरथ बंजारे लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ा था। खून से लथपथ दशरथ बंजारे को देखकर उनकी चीख निकल गई।

चीख की आवाज सुनकर घरवाले आये उन्होंने देखा और इसकी सूचना बलौदा थाना में दी तब बलौदा टी आई अशोक वैष्णव घटना स्थल पर पहुंचे साथ ही उनके साथ जांजगीर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। घटना स्थल का बारीकी से जांच किया गया है और शव पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है। हत्या के कारण और हत्यारे की खोज बलौदा पुलिस कर रही है।