Back to News

जांजगीर चाम्पा - इस गांव में नजर आया आदमखोर तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण, अलर्ट मोड पर वन विभाग

जांजगीर चाम्पा - इस गांव में नजर आया आदमखोर तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण, अलर्ट मोड पर वन विभाग

जांजगीर चाम्पा 28 अक्टूबर 2025 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा मड़वा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के पास तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। संयंत्र के वॉच टावर पर तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने तेंदुए की गतिविधि को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुरक्षा कर्मी द्वारा बनाए गए वीडियो में तेंदुआ संयंत्र की बाउंड्री वॉल के आसपास घूमता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्लांट प्रशासन ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। थर्मल कैमरा और टॉर्च की मदद से आसपास के झाड़ियों और नालों की गहन तलाशी ली गई, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।

वन विभाग ने आसपास के ग्राम मड़वा, डभरा और समीपवर्ती बस्तियों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही रात्रि समय में खेतों या सुनसान इलाकों में अकेले न जाने की अपील की गई है।