Back to News

जांजगीर चाम्पा - एक महिला और तीन पुरूष गिरफ्तार , तीनो ने मिलकर किया था यह कांड

जांजगीर चाम्पा - एक महिला और तीन पुरूष गिरफ्तार , तीनो ने मिलकर किया था यह कांड

जांजगीर चाम्पा 01 अगस्त 2025 - शासकीय उचित मुल्य दुकान से 42 लाख रूपए का चावल, नमक व खाद सामग्री का गबन करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व में एक आरोपी सोहन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

दरअसल, चांपा के विकासखण्ड बम्हनीडीह अंतर्गत शासकीय उचित मुल्य की दुकान बिर्रा व कोटाडबरी चांपा की दो दुकानों का संचालन पूर्व में महिला स्व सहायता समूह चांपा की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर व रितेश खांडेकर के द्वारा किया जा रहा था। दोनों ने मिलकर खाद्य सामाग्रियों में हेरफेर कर 42 लाख से ज्यादा का गबन कर धोखाधड़ी की।

जांजगीर चांपा थाना में दोनों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर इसकी जांच शुरू की गई। पूर्व में सोहन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुये पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों को नाम..

01. गंगाबाई खांडेकर उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 घोघरा नाला चाम्पा।

02. रितेश खांडेकर उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 घोघरा नाला चाम्पा।

03. रामेश्वर खांडेकर उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 घोघरा नाला चाम्पा।