Back to News

जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

जांजगीर 26 मार्च 2026 - जिले के पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से फेरबदल किया गया है. एसपी विजय कुमार पांडेय द्वारा जारी ट्रांसफर की सूची में उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक समेत 106 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है।

आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को विशेष रूप से चिन्हित कर स्थानांतरित किया गया है। लगभग तीन वर्षों से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है. महिला थाना में 11 अधिकारी और कर्मचारियों की नई नियुक्ति की गई है. इसके साथ ही जिले की रिस्पॉन्स टीम में भी बदलाव किए गए हैं, ताकि आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया अधिक प्रभावी हो सके।