Back to News

जांजगीर चाम्पा - महिला ने गेमन से हसदेव नदी में लगाई छलांग , महिला डूब पाती उससे पहले..

जांजगीर चाम्पा - महिला ने गेमन से हसदेव नदी में लगाई छलांग , महिला डूब पाती उससे पहले..

जांजगीर चाम्पा 02 अगस्त 2025 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले के चाम्पा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा एक विवाहिता ने खुदकुशी करने की नियत से हसदेव नदी में छलांग लगा दी। राहत की बात यह रही कि जिस वक्त विवाहिता ने गेमन पुल से छलांग लगाई ठीक उसी वक्त कुछ मछुआरे नाव में बैठ कर मछली पकड़ रहे थे जिनकी नजर महिला पर पड़ी और उन्होंने तत्काल नदी में कूद कर महिला को बाहर निकाला। घटना शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

महिला की पहचान हरदी अमोदा निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक तनाव और पति से परेशान होने के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल चाम्पा पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।