Back to News

देश के कई राज्यो में jio की सर्विस ठप्प , कॉल सेंटर में भी नही लग रहा है फोन

देश के कई राज्यो में jio की सर्विस ठप्प , कॉल सेंटर में भी नही लग रहा है फोन
नई दिल्ली 02 दिसम्बर 2024 - देश में रिलायंस जियो की सर्विसेज एक बार फिर से कई हिस्सों में ठप पड़ गई है। इसकी शुरुआत 01 दिसंबर से शुरू हुई है। देश के कई राज्‍यों के तमाम शहरों में जियो की सर्विस डाउन है। इससे पहले मई और जून 2024 में भी जियो की सेवाएं मुंबई में ठप हुई थीं। आज जियो डाउन होने से यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स लगातार सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर लगातार कंप्लेंट कर रहे हैं।

जियो केयर के मुताबिक छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कस्टमर को कॉल करने और रिसीव करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ये अस्थाई समस्या है। हमारी टीम इस समस्या का समाधान करने में जुटी है। अगले कुछ ही घंटों में समस्या का समाधान हो जाएगा।

जियो की सर्विस डाउन होने के बीच यूजर्स जिओ के टोल फ्री नंबर 1800 88 99999 पर कॉल कर रहे हैं। हालांकि कस्टमर केयर का नंबर भी नहीं लग रहा है। इससे यूजर्स अपनी शिकायत भी दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।