गोड्डा 17 जुलाई 2025 - झारखंड में जीजा और साली का रिश्ता तार तार हो गया। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके जीजा के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। मामला गोड्डा के पोड़ियाहाट का है।
दरअसल, यहां सोमवार की रात मुर्गाबनी के सहबुल अंसारी (28) की पत्नी मोसीना बीबी ने जीजा कठौंन निवासी घुठन अंसारी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाहर फेंक दिया। जिसके बाद इस घटना की जानकारी मृत सहबुल के बड़े पुत्र ने लोगों को दी। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
साल 2010 में सहबुल की शादी बांका रानीडीह फूदन टोला की रहने वाली मोसीना से हुई थी। सहबुल के दो बच्चे भी है। इसी दौरान कठौंन निवासी घुठन अंसारी के बीच नजदिकियां बढ़ी और तभी सोमवार को सहबुल अपनी पत्नी को उसके जीजा के साथ रंगरलियां मनाते देख लिया। जिसके बाद पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।