रायपुर 23 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ सरकार ने एडिशनल और उप पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है। इस संबंध में राज्य सरकार के गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 35 एडिशनल एसपी रेंज के अफसरों को इधर से उधर किया गया है वहीं DSP रेंज के 60 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है।
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार कीर्तन राठौर को राजनांदगांव का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं राहुल देव शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अभिषेक माहेश्वरी को एएसपी जगरगुंडा से स्थानांतरित कर 16वीं बटालियन नारायणपुर में उप सेनानी के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं कांकेर में हुए बवाल के बाद ASP दिनेश कुमार सिन्हा को हटाया गया है। संजय शर्मा AIG PHQ से कमांडेंट 18वीं बटालियन कोरिया भेजा गया है
डॉ भुनेश्वरी पैकरा को सक्ती SDOP बनाया गया है इससे पहले वे कोंडागांव जिले में DSP थी। इसी तरह डभरा SDOP अंजली गुप्ता का ट्रांसफर कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज कांकेर किया गया है और पंकज पटेल को सक्ती जिले का नया ASP नियुक्त किया गया है इससे पहले पंकज पटेल कोरिया जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ थे।