Back to News

छत्तीसगढ़ के इन 16 जिलों में बारिश की संभावना , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के इन 16 जिलों में बारिश की संभावना , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर 09 दिसम्बर 2024 - चक्रवाती तूफान फेंगल का असर खत्म होने के बाद पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ में एक बार मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। 

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, कोरिया , मनेंद्रगढ़ , सूरजपुर, बलरामपुर, GPM , बिलासपुर मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद , कबीरधाम , मोहला , राजनांदगांव , कांकेर और नारायणपुर में बूंदाबांदी हो सकती है।