Back to News

अगले 24 घंटे के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 21 मार्च 2025 दिन शुक्रवार

अगले 24 घंटे के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 21 मार्च 2025 दिन शुक्रवार

रायपुर 21 मार्च 2025 - छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2-4°C की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इस बीच गरज, तेज हवाएं, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है.।

एक द्रोणिका ओडिशा के मध्य भागों से दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिणी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है. एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्व ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में अब अफगानिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी ऊपर स्थित है।