Back to News

सक्ती - दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने प्रदेश और क्षेत्र वासियों को दी गीता जयंती की शुभकामनाएं

सक्ती - दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने प्रदेश और क्षेत्र वासियों को दी गीता जयंती की शुभकामनाएं
सक्ती 11 दिसम्बर 2024 - बाराद्वार के भाजपा नेता दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा"  ने प्रदेशवासियों को गीता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसअवसर पर दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि महाभारत युद्ध की शुरुआत में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था। इस दिन गीता जयंती मनाई जाती है।

दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने आगे कहा कि श्रीमद् भगवत गीता अनेक महापुरुषों के लिए दार्शनिक मार्गदर्शक और आध्यात्मिक शिक्षक रही है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी है। गीता में जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान मिलता है। दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा"  ने कहा कि गीता जयंती का पर्व भगवद्गीता के दिव्य संदेशों को आत्मसात करने का दिन है।