Back to News

सक्ती - नववर्ष का जश्न के लिए सक्ती पुलिस ने जारी किया गाईड लाईन , लोगों से की यह अपील

सक्ती - नववर्ष का जश्न के लिए सक्ती पुलिस ने जारी किया गाईड लाईन , लोगों से की यह अपील
सक्ती 31 दिसम्बर 2024 - साल 2024 की विदाई और नववर्ष 2025 के स्वागत के लिए महज 24 घंटे शेष है ऐसे में शांतिपूर्ण तरीके से नववर्ष का जश्न मनाने के लिए सक्ती जिला पुलिस ने गाईड लाइन जारी कर सभी लोगो से यह आग्रह किया है कि..

- शराब पीकर वाहन न चलायें ऐसा करते पाये जाने से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

- मोटरसायकल पर 02 से अधिक व्यक्ति सवारी न करें, दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट व चार पहिया वाहन सीटबेल्ट का उपयोग करें। 

- 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न देंवे, अन्यथा वाहन चालक के साथ - साथ वाहन मालिक के विरूद्ध भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

- किसी प्रकार की स्टंटबाजी न करें एवं सड़कों पर केक न काटे।

- सार्वजनिक स्थानों पर चाकू या तलवार से केक काटकर वीडियों बनाकर सोशल मीड़िया में पोस्ट करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

- माननीय न्यायालय के आदेशानुसार DJ का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है। साउण्ड सिस्टम का उपयोग कम आवाज में करें अन्यथा कोलाहल अधिनियम के तहत संचालक व प्रायोजक के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

- हुडदंग कर लोकशांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जा जायेगी।

- आपातकालिन स्थिति में कंट्रोल रूम सक्ती 94971-89615 अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन के निम्न नम्बरों पर संपर्क/सूचना दे सकते है।

01 - थाना सक्ती- 94791-93110,

02 - थाना बाराद्वार 94791-93115,

03 - थाना नगरदा- 96301-02108

04 - थाना डभरा 94791-93121

05 - थाना चंद्रपुर- 94791-93117

06 -थाना हसौद- 94791-23233

07 - थाना मालखरौदा 94791-91333

08 - थाना जैजैपुर 94063-85586

09 - चौकी अड़भार 95754-11903

10 - चौकी फगुरम 97535-92003