Back to News

सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

सक्ती 05 मार्च 2026 - इस वक्त सक्ती जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा  मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर गोरखापाली में दो पक्षों के बीच भारी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक घर में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया।

बताया जा रहा है कि आगजनी में एक ट्रैक्टर, एक पिकअप वाहन और दो बाईक जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह पूरी घटना जातिगत भावनाओं के चलते की गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।