Back to News

सक्ती - पूरे वर्ल्डकप के दौरान सक्ती में नही पकड़ाया एक भी सटोरिया, क्या सक्ती हुआ सट्टा मुक्त या फिर बात है कुछ और..

सक्ती - पूरे वर्ल्डकप के दौरान सक्ती में नही पकड़ाया एक भी सटोरिया, क्या सक्ती हुआ सट्टा मुक्त या फिर बात है कुछ और..

सक्ती 10 मार्च 2026 - T20 वर्ल्डकप क्रिकेट मैच सोमवार को समाप्त हो गया और इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर वर्ल्डकप पर अपना कब्जा जमा लिया। लेकिन इस पूरे वर्ल्डकप मैच के दौरान सक्ती पुलिस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। 

पूरे वर्ल्डकप के दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कई छोटे बड़े सटोरियों को अलग अलग एप के जरिये ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते हुए गिरफ्तार किया। लेकिन पूरे राज्य में सट्टे के गढ़ के रूप में बदनाम हो चुके सक्ती शहर में एक भी सटोरिया पूरे वर्ल्डकप के दौरान पुलिस के हत्थे नही चढ़ा। इससे दो बाते साफ हो गया है. पहला यह कि सक्ती शहर से सट्टे का पूरी तरह से सफाया हो गया है और दूसरा यह कि सक्ती शहर के सटोरिये इतने हाईटेक और शातिर हो गए है कि उन तक पुलिस के हाथ नही पँहुच पा रहे है।

हमे कुछ ऐसे सटोरियों के नाम पता है जिनका कहना है कि जब तक कानून उन्हें फाँसी पर ना चढ़ा दे तब तक वे सट्टे के काले कारोबार से किनारा नही करेंगे। अगर इन सटोरियों की बातों पर यकीन करें तो इन्होंने T-20 वर्ल्डकप के दौरान भी जमकर दांव लगवाया होगा फिर इन तक पुलिस क्यो नही पँहुच पाई।

अक्सर देखा जाता है कि शहर में शांति और लॉ एंड आर्डर बनाये रखने के लिए पुलिस होली और दीवाली के दौरान सभी गुंडे बदमाशों को थाने बुला कर उन्हें चेतावनी देती है कि इन त्योहारों में कानून ब्यवस्था बिगाड़ी तो उनकी खैर नही। लेकिन पुलिस वर्ल्डकप और IPL के दौरान आतदन सटोरियों को थाने बुला कर यह चेतावनी क्यो नही देती है कि अगर इन मैचों के दौरान सट्टा खेलाते पकड़ाए तो उनकी खैर नही।

इसी महीने क्रिकेट का महाकुंभ IPL सीजन 2026 शुरू होने जा रहा है अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सक्ती के पूर्व SP अंकिता शर्मा और सक्ती TI विवेक शर्मा के कार्यकाल की तरह इस बार सक्ती पुलिस सटोरियों पर कार्यवाही करेगी या फिर..।