सक्ती 05 मार्च 2026 - पुलिसिया तंत्र में कसावट लाने के उद्देश्य से होली के ठीक दूसरे दिन सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए अलग अलग थानों में पदस्थ 163 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है।
गुरुवार देर शाम SP कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक 04 उप निरीक्षक, 10 सहायक उप निरीक्षक 24 प्रधान आरक्षक और 125 आरक्षको को इधर से उधर किया गया है। वही सक्ती थाने में पदस्थ SI अनवर अली को अब सक्ती थाने से हटाकर फगुरम चौकी का प्रभारी बनाया गया है। SP प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जारी जम्बो ट्रांसफर लिस्ट से महकमे में हड़कंप मच गया है।