Back to News

सक्ती - वार्ड क्रमांक 18 के युवा सटोरिये को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को करना होगा यह काम..

सक्ती - वार्ड क्रमांक 18 के युवा सटोरिये को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को करना होगा यह काम..

सक्ती 24 अप्रैल 2025 - वार्ड क्रमांक 18 के युवा सटोरिये को ना तो पुलिस का डर है और ना बाप दादाओं की कमाई इज्जत की चिंता है। वो तो बस आईडी के जरिये ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला कर काली कमाई करने में जी जान से जुटा हुआ है।

ब्रम्हानंद की माने तो वार्ड क्रमांक 18 का यह युवा सटोरिया इतना शातिर है कि पकड़े जाने पर भी इसके मोबाइल से पुलिस को सट्टा संबंधित कोई सुराग नही मिलने वाला है क्योंकि यह जिस मोबाईल से आईडी बेचता है उसे ऐसी जगह छिपा कर रखता है की पूरे घर की तलाशी लेने के बाद भी वो मोबाईल पुलिस के हाथ नही आएगा। 

मास्टर आईडी वाले इस मोबाईल को यह सटोरिया तभी बाहर निकालता है जब उसे आईडी बेचनी हो या फिर सप्ताह भर के लेनदेन का हिसाब करना हो। अगर किसी की आईडी में रुपये डालने हो तो यह काम उसका हटरी वाला पार्टनर कर देता है। 

कुल मिला कर वार्ड नंबर 18 के इस सटोरिये को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम यही है। अगर इसे गिरफ्तार करना हो तो सबसे पहले इसके एक ग्राहक को पकड़ना होगा और उस ग्राहक के जरिये इस सटोरिये तक पँहुचा जा सकता है। और इसके ग्राहक मिलेंगे गेम जोन कम कैफे में। एक बार ग्राहक पुलिस के हाथ मे आने की देर है फिर वार्ड क्रमांक 18 से "रौनक" ऐसे चली जाएगी जैसे रोज शाम की सक्ती शहर से बिजली जाती है।