सक्ती 24 जून 2025 - सक्ती यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही का डेढ़ साल का आंकड़ा जारी किया है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर सक्ती पुलिस की यह कार्यवाही जनवरी 2025 से जून 2025 तक कुल 13,553 प्रकरणों में की गई है।
कार्यवाही का विवरण..
01. बिना हेलमेट – 1859 प्रकरण
02. बिना सीट बेल्ट – 2500 प्रकरण
03. बिना ड्राइविंग लाइसेंस – 93 प्रकरण
04. तीन सवारी – 1711 प्रकरण
05. बिना नंबर प्लेट – 402 प्रकरण
06. खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा करना – 502 प्रकरण
07. प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाना – 12 प्रकरण
08. तेज गति / लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना – 35 प्रकरण
09. अन्य नियम उल्लंघन – 6439 प्रकरण शामिल है।
सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु पुलिस विभाग द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यातायात मित्र बनाकर आम नागरिको को विशेष यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें चौक-चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों में नियमों की जानकारी आमजन को दी जा रही है यही वजह है कि इस वर्ष जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 19% की कमी दर्ज की गई है, जो पुलिस की सक्रियता का प्रत्यक्ष परिणाम है।