Back to News

सक्ती - बड़ी साजिश का हिस्सा था राज महल पर हमला?? , बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे आरोपी??

सक्ती - बड़ी साजिश का हिस्सा था राज महल पर हमला?? , बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे आरोपी??

सक्ती 26 जून 2025 - सक्ती राज महल में संपत्ति का विवाद सालों से चला आ रहा है लेकिन बुधवार शाम जो वारदात हुई वो कल्पना से परे था। सैकड़ों की संख्या में घातक हथियारों से लैश असामाजिक तत्वों का राज महल में घुस जाना अचानक नही हो सकता है इसके पीछे एक बड़ी साजिश की बू आ रही है। अब ये क्या साजिश थी और इसके पीछे किसका हाथ है ये तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

लेकिन इन सब मे एक बात तय है कि बुधवार को जो भी हुआ शांतिप्रिय सक्ती शहर के लिए अच्छा नही हुआ। अभी वर्तमान में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक अज्ञात हमलावर रानी शिल्पा सिंह के शयनकक्ष तक पँहुच गए थे और वहा पर तोड़फोड़ भी की रानी शिल्पा सिंह के साथ हाथापाई भी हुई जिससे उन्हें चोट भी आई है।

सूत्रों की माने तो महल से जिंदा कारतूस , तलवार और कुल्हाड़ी जैसे घातक हथियार भी बरामद हुए है। इतना ही नही हमले के वक्त राज महल के ऊपर ड्रोन भी उड़ते देखा गया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। अब यह जांच का विषय है कि इतनी भारी संख्या में असामाजिक तत्व घातक हथियार लेकर राज महल में क्यो घुसे और उनकी मंशा क्या थी??। महल के ऊपर ड्रोन कौन और क्यो उड़ा रहा था??। ये सब बातें गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रही है और बुधवार शाम जो भी हुआ उसे देखकर लगता है कि ये सब पूरी प्लानिंग के तहत हुआ है।

जानकारो के मुताबिक अगर पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करे तो कई बड़े नाम का खुलासा हो सकता है।

इस खबर में लगातार अपडेट जारी है..