Back to News

गैर मर्द के साथ माँ को आपत्तिजनक हालत में देखकर पगलाया बेटा, पत्नी के साथ मिलकर किया यह कांड

गैर मर्द के साथ माँ को आपत्तिजनक हालत में देखकर पगलाया बेटा, पत्नी के साथ मिलकर किया यह कांड

सिरसा 30 नवम्बर 2025 - हरियाणा के सिरसा में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां और पड़ोसी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और दोनों की लाश लेकर पुलिस थाने पहुंच गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मां का कथित तौर पर पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे ने बताया कि उसकी मां का पिछले कुछ सालों से उनके पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 सिरसा सदर थाने के प्रभारी उप-निरीक्षक लेखराज ने बताया, ‘मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद आरोपी ने पत्नी को जगाया और दोनों ने उनका गला घोंट दिया।’ SI लेखराज ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी बेटे कुमार ने लाशों को अपनी पिकअप में रखा और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गया, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार ने बताया कि उसकी मां का पिछले कुछ सालों से उनके पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।