Back to News

दूल्हे ने सुहागरात पर किया कांड, कमरे में खून से लथपथ मिली दुल्हन, हॉस्पिटल में ईलाज जारी

दूल्हे ने सुहागरात पर किया कांड, कमरे में खून से लथपथ मिली दुल्हन, हॉस्पिटल में ईलाज जारी

चेन्नई 29 नवम्बर 2025 - शादियों का सीजन शुरू होने के बाद इनसे जुड़ी खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। दूल्हा-दुल्हन की सुहागरात से जुड़ी ऐसी ही एक खबर तमिलनाडु से सामने आई है, जहां सुहागरात पर कांड हो गया। घर वालों को दुल्हन सुबह बेहोशी की हालत में कमरे में मिली। फिलहाल दुल्हन को ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मामला चेन्नई का है।

जानकारी के मुताबिक पुरासैवक्कम स्थित पार्थ सारथी स्ट्रीट निवासी ऑगस्टीन जोशुआ की शादी तिरुवल्लूर की रहने वाली लड़की से हुई थी। बताया गया कि दोनों की शादी अरेंज मैरिज थी, जो मैट्रीमोनियल वेबसाइट से तय हुई थी। दुल्हन चाहती थी पहले दो दिन दिन एक-दूसरे जाने समझें उसके बाद करीब आएं। दुल्हन का यह कहना था कि वे पहले एक-दूसरे को जान लें समझ लें, जान पहचान हो जाए उसके बाद संबंध बनाए। हालांकि दूल्हा जिद पर अड़ गया।

दुल्हन मना की तो दूल्हा भड़क गया और दूसरे कमरे में जानकर हथौड़ा उठाकर लाया और नवेली पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दुल्हन खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई। इसके बाद दूल्हे वहां से डर के भाग गया, उसे लगा कि दुल्हन मर गई। अगली सुबह ससुराल वालों ने देखा कि दुल्हन बेहोश पड़ी मिली। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए।