बंगलुरू 09 फरवरी 2026 - 22 साल की महिला ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर खुदकुशी कर ली। महिला के पिता ने उसके ससुराल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अंजना बाई के ससुराल वाले उससे जबरन वेश्यावृत्ति करवाना चाहते थे।
कर्नाटक के बीदर में रहने वाली अंजनाबाई की शादी बासवाकल्याण के शेखर पाटिल हुई थी। 2022 में उन दोनों एक बच्चा भी हुआ था। रविवार को अंजना बाई का शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। अंजना बाई के पिता ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उनकी बेटी का मानसिक उत्पीड़न करते थे। वे उसे जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलना चाहते थे। मृतिका के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को दूसरे लोगों से संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
स्थानीय पुलिस ने शेखऱ पाटिल और उनके परिवार के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की है। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ चल रही है। पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच हर ऐंगल से की जा रही है। अगर पिता द्वारा लगाए गए आरोपों में सच्चाई है तो अपराध की लंबी कड़ी सामने आ सकती है।