Back to News

देवर के प्यार में पगलाई भाभी को पति लगने लगा था विलेन, देवर के साथ मिलकर किया ऐसा कांड कि..

देवर के प्यार में पगलाई भाभी को पति लगने लगा था विलेन, देवर के साथ मिलकर किया ऐसा कांड कि..

जालना 15 नवम्बर 2025 - महाराष्ट्र के जालना जिले में एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. यह घटना बदनापुर तहसील के सोमथाना गांव की है, जहां पुलिस ने एक महीने से लापता चल रहे परमेश्वर तायडे की मौत का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस हत्या के आरोप में मृतक की 25 साल की पत्नी मनीषा तायडे और उसके 28 साल के देवर ध्यानेश्वर तायडे को गिरफ्तार कर लिया है।

बदनापुर पुलिस थाने के निरीक्षक एम. टी. सुरवसे के अनुसार, परमेश्वर तायडे लगभग एक महीने पहले रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था. उसकी पत्नी मनीषा ने खुद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और कुछ दिनों तक लोगों के सामने पति की तलाश का नाटक भी करती रही. लेकिन बुधवार को जब परमेश्वर का शव एक तालाब से संदिग्ध हालात में मिला, तो पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मनीषा और उसके देवर ध्यानेश्वर के बीच अवैध संबंध थे. परमेश्वर इस रिश्ते का विरोध करता था और यह दोनों के लिए परेशानी बन गया था. पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात ध्यानेश्वर ने परमेश्वर पर पत्थर से हमला किया, जबकि मनीषा ने गले में कपड़ा बांधकर उसकी जान ले ली. हत्या के बाद दोनों ने शव को पॉलीथिन में लपेटकर उस पर पत्थर बांध दिए और उसे नजदीकी जलाशय में फेंक दिया, ताकि किसी को हत्या का शक न हो।

करीब एक महीने बाद शव ऊपर आ गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस दोनों आरोपियों से और पूछताछ कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।