Back to News

अपने ही छात्र को दिल दे बैठी शिक्षिका , जब छात्र ने शादी करने से किया इनकार तब..

अपने ही छात्र को दिल दे बैठी शिक्षिका , जब छात्र ने शादी करने से किया इनकार तब..

खंडवा 28 जून 2025 - खंडवा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहाँ IIT पुनासा में तैनात अतिथि शिक्षिका प्रिया यादव अपने स्टूडेंट को दिल दे बैठी, वो प्यार में इस कदर पागल हुई कि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार घटना के समय उसके कमरे में IIT का छात्र सपन यादव भी था। उसी ने शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया था,जहां चिकित्सकों ने शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस चौकी प्रभारी पुनासा राजेंद्र सय्यदे ने बताया कि शिक्षिका रीवा जिले की निवासी है। यहां नर्मदा पुरम थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। उसका प्रेम प्रसंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र सपन यादव था। सपन प्रिया के आवास पर मिलने पहुंचा था, दोनों के बीच शादी करने पर बात हुई। लेकिन छात्र ने पढ़ाई पूरी होने तक शादी करने से इनकार कर दिया।

इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई और प्रिया ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने सपन को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।