Back to News

सक्ती में पदस्थ TI का दो-दो जगह तबादला, असमंजस में पड़े साहब, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ है आदेश

सक्ती में पदस्थ TI का दो-दो जगह तबादला, असमंजस में पड़े साहब, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ है आदेश

रायपुर 15 सितम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने प्रदेश भर के अलग-अलग जगहों में पदस्थ 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी हुआ है। जिन 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। उनमें निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक का नाम शामिल है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी लिस्ट में एक निरीक्षक का दो बार तबादला कर दिया गया है। आदेश के अनुसार लिस्ट मे 2 नंबर पर दर्ज निरीक्षक राजेश खलखों को सक्ती से सरगुजा, वहीं, 26 नंबर में फिर से राजेश खलखों को सक्ती से कोरबा ट्रांसफर किया गया है। जारी लिस्ट के मुताबिक राजेश खलखों को दो जिलों में पदस्थ किया गया है।