Back to News

आज का राशिफल , दिनांक 02 मई 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

आज का राशिफल , दिनांक 02 मई 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 02 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 02 मई 2025 को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर मौजूद रहेगा। जाने-माने ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानते है मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि - आज अपनी प्रतिभा के दम पर कार्य करने का प्रयत्न कर सकते हैं। आपके प्रदर्शन की हर कोई तारीफ कर सकता है। यह आपके सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आय में वृद्धि होने के योग हैं। इससे आप आर्थिक रूप से स्थिर महसूस करेंगे। आज शाम को आपके किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होने की संभावना है। स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से दिन अनुकूलता लिए हुए है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 27

वृषभ राशि - आज पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलती दिखाई दे रही है। लक्ष्य को पूरा करने को लेकर संकल्पित रहेंगे। अथक मेहनत करने का दिन है, लेकिन आखिर में सफलता मिलने से सारी थकान मिट जाएगी। घर-परिवार का सपोर्ट मिलेगा। खुद पर अहंकार हावी नहीं होने दें। ये पतन का कारण बन सकता है। कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं, जिसका भविष्य में परिणाम अनुकूल रहेगा। साझेदारी के काम से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन आएगा, लेकिन खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 20

मिथुन राशि - आज ग्रह-गोचर विपरीत बने हुए हैं। संभलकर रहने की जरूरत है। आज का दिन सुनने का है, किसी भी तरह का कोई रिएक्ट करने का नहीं। कोई है, जो आपको नीचा दिखाना चाहता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाने में ही फायदा है। प्रियजनों का साथ मिलेगा। किसी करीबी के साथ डेट पर जाने का मौका मिला सकता है। खुशियां दस्तक देंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खर्चे बने रहेंगे।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 14

कर्क राशि - आज का दिन खुशहाली से भरा रह सकता है। पिछले कुछ महीनों से जिन चीजों से आप परेशान थे, उससे छुटकारा मिलता दिखाई दे रहा है। आज आप अपनी ज़रूरतों और आवश्यकताओं के अनुसार एक आदर्श वातावरण में रहेंगे। आज प्रतिस्पर्धी रवैया होने की ज्यादा संभावना है और आपके प्रतिस्पर्धियों के लिए निपटना काफी कठिन होगा। सफलता मिलने के योग हैं। धन में वृद्धि होगी। आपके प्रेम जीवन में सुधार होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। खान-पान में सावधानी बरतें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर:11

सिंह राशि - आज खुद को समर्पित करने के लिए एक बढ़िया दिन है। रचनात्मकता पर काम करने का अवसर मिलेगा। आपके कौशल को पुरस्कार मिल सकता है। आस-पास के लोग तारीफ करेंगे। आज आप अपने विकास का अवलोकन भी कर सकते हैं। निजी जीवन में मनमुटाव की स्थिति बन रही है। प्रेमियों के बीच संबंध बिगड़ने के संकेत हैं। धैर्य रखें और साथी की केयर करें। अड़ियलपन छोड़ना होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फिटनेस पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 19

कन्या राशि - आज आपका आशावादी रवैया आपके लक्ष्यों तक ले जाने में मददगार होगा। आप अपने बिजनेस में स्थाई विकास का अनुभव करेंगे। अपने आस-पास के लोगों से चौकन्ना रहने की जरूरत है, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। छात्रों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि शिक्षा क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के योग हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। निजी जीवन अनुकूलता रहेगी।

भाग्यशाली रंग: लाइट ग्रीन, लकी नंबर: 23

तुला राशि - आज का दिन आर्थिक मोर्चे के लिहाज से बेहतर है। स्वास्थ्य और धन की स्थितियां अनुकूलता लिए हुए हैं। व्यापार में लाभ की संभावना प्रबल है। यकीनन, आज का दिन काफी खुशहाली भरा गुजर सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र अचानक मुलाकात हो सकती है। बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर:15

वृश्चिक राशि - आज आपको जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज सामाजिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। किसी कार्य को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। आप गुस्सैल हैं, ये आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है। इस पर कंट्रोल रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। चोट लगने के योग हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 9

धनु राशि - आज आपको कहीं पार्टी में जाना पड़ सकता है। यह पार्टी मित्र या रिश्तेदार की हो सकती है। प्रेमी का सहयोग मिलेगा। सिंगल जातकों के लिए आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। धन के मामले में अचानक वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। नई जॉब भी मिल सकती है। धार्मिक स्थानों पर आज आप कोई आयोजन कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 15

मकर राशि - आज आप किसी बात को लेकर तनाव में आ सकते हैं। ये पारिवारिक और प्रोफेशनल भी हो सकता है। ये समय धैर्य बनाए रखने का है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदेह साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। मित्रों से लाभ मिलने की संभावना है। धन को अत्यधिक खर्च करने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 26

कुंभ राशि - तुला राशि वालों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। जिसकी वजह से दिन काफी खुशहाली भरा रहेगा। व्यापार को लेकर भी आपका दिन आज अप्रत्याशित लाभ देने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई पहले से बीमारी है, तो उसमें भी राहत मिलने की संभावना है। सेहत का ख्याल जरूर रखें।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 17

मीन राशि - आज किसी पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलने का दिन है। बड़े दिनों बाद ख़ुशी महसूस करेंगे। आपकी मित्र मंडली में से कुछेक आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं लेकिन कुछ समय बाद सब सही हो जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन खान-पान पर लापरवाही ठीक नहीं होगी। खर्च की अधिकता रहेगी। फिलहाल शेयर बाजार से दूरी बनाना सही रहेगा।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 12