Back to News

आज का पंचांग , दिनांक 30 मई 2025 दिन शुक्रवार , आपका दिन मंगलमय हो..

आज का पंचांग , दिनांक 30 मई 2025 दिन शुक्रवार , आपका दिन मंगलमय हो..

रायपुर 30 मई 2025 - हिन्दू पंचांग के अनुसार 30 मई 2025, शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह तिथि 29 मई रात्रि 11:18 से 30 मई रात्रि 09:23 तक रहेगी। आज शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें। आज वरद चतुर्थी व्रत रखा जायेगा। पंचांग के अनुसार आज सूर्य वृषभ राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा दोपहर 03:42 तक मिथुन राशि उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय का समय - 30 मई सुबह 5:45 बजे। सूर्यास्त का समय - 30 मई शाम 7:03 बजे।

शुभ योग और नक्षत्र

गण्ड योग - 29 मई दोपहर 03:46 से 30 मई दोपहर 12:56 तक।

वृद्धि योग - 30 मई दोपहर 12:56 से 31 मई सुबह 10:43 तक।

पुनर्वसु नक्षत्र - 29 मई रात्रि 10:38 से 30 मई रात्रि 09:29 तक।

पुष्य नक्षत्र - 30 मई रात्रि 09:29 से 31 मई रात्रि 09:07 तक।

शुभ और अशुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:57 से दोपहर 12:51 तक।

अमृत काल - शाम 07:10 से रात्रि 08:42 तक।

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:08 से सुबह 04:56 तक।

राहुकाल - सुबह 10:44 से दोपहर 12:24 तक।