Back to News

छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम का मिजाज , गरज-चमक के साथ हो रही है झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम का मिजाज , गरज-चमक के साथ हो रही है झमाझम बारिश

रायपुर 21 मार्च 2025 - छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच मौसम में हुए बदलाव ने लोगों को राहत दी है। इसी कड़ी में प्रदेश के पेंड्रा और सूरजपुर में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। सूरजपुर में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के बीच बारिश शुरू हो गई है। काले बादल आसमान में घेर चुके हैं और लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है। अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

बात की जाए पेंड्रा कि, तो पेंड्रा में भी मौसम का मिजाज बदल चुका है। पेंड्रा में भी गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने इस मौसम परिवर्तन को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बारिश के साथ आंधी और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश होने की उम्मीद जताई है।