Back to News

छत्तीसगढ़ में आज देर शाम बदलेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

छत्तीसगढ़ में आज देर शाम बदलेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

रायपुर 09 जून 2025 - रायपुर समेत प्रदेश के कुछ जिलों में दिन भर की भीषण गर्मी के बाद शाम होते ही बरसात होने की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मिलाजुला मौसम रहने की बात कही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज सुबह धुप पड़ने के बाद बादल छाएंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा समेत एक-दो स्थानों पर अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेगी। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग द्वारा अगले चार दिनों तक हल्की से माध्यम बारिश होने संभावना जारी करने के बाद लोगों को आज बारिश होने की उम्मीद है।