Back to News

छत्तीसगढ़ के इन 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट , तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ के इन 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट , तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

रायपुर 29 मई 2025 -  इस बार नौतपा में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई थी तो वहीं अब मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, बीच-बीच में गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो नौतपे के बीच मानसून ने दस्तक दे दी है। कहा जा रहा है कि, इस बार मानसून समय से पहले यानी कि लगभग 14 दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंच गया है।

वहीं, आज प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने मानसून की एंट्री से छत्तीसगढ़ के 29 जिलों में आंधी-पानी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इससे पहले प्री मानसून के दौर में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई है।

रायपुर मौसम विभाग ने धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।